फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A glimpse of the shared tradition of India and Nepal was seen in Hartalika Teej Festival

Delhi NCR News: हरतालिका तीज महोत्सव में दिखी भारत-नेपाल की साझा परंपरा की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने आयोजित कराया उत्सव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरतालिका तीज महोत्सव में भारत-नेपाल की साझा कला, संस्कृति व परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली। मंगलवार को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह से देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेपाली कलाकारों ने मनोहर गीत, संगीत, नृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक खाने-पीने के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। नेपाल के कृषि उत्पादों के स्टाल भी लगे। कॉम्पलेक्स के इंडोर स्टेडियम में सारी कुर्सियां खचाखच भरी रहीं।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट ने हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसके मुख्य आयोजक योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण रहे। दिल्ली के कला, संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा, विधायक संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में नेपाली-गोरखाली समाज के साथ दिल्लीवासी भी इसमें शामिल रहे। सुबह 10 बजे से ही नेपाली बाल कलाकारों, टीवी के मंच पर नाम कमाए। कई गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नृत्य मंडली ने पारंपरिक लोकनृत्य किया।
विज्ञापन


अगले साल सरकार आयोजित करेगी कार्यक्रम
मंत्री कपिल मिश्रा ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि अगले साल दिल्ली सरकार हरतालिका तीज महोत्सव नेपाली समुदाय के साथ मिलकर आयोजित करेगी। नेपाली समाज वीर, सच्चा और सनातनी परंपरा को आगे ले जाने वाला समाज है। दूसरी तरफ हरतालिका तीज जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक परंपरा को मजबूत बनाते हैं। ये आयोजन भारत और नेपाल के बीच अटूट सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक है। कपिल मिश्रा ने कहा कि इस महोत्सव ने भारतीय-नेपाली संस्कृति के साझा मूल्यों और परंपराओं को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उमंग और उल्लास से सराबोर दिखा कॉम्पलेक्स
इस मौके पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तीज की उमंग और उल्लास से सराबोर दिखा। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। यहां करीब 10 घंटे नॉनस्टॉप नेपाली संगीत, संस्कृति, नृत्य की मनमोहक झलक देखने को मिली। प्रकाश सपूत और विनीता क्षेत्री जैसे कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों और नृत्य से सबका मन मोह लिया। लेखन, सामाजिक कार्य, लोक संगीत, सुरक्षा और खेल के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को हाम्रो गौरव अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article