फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A friend killed his friend for not giving him money for alcohol

दहली दिल्ली: दारू के लिए पैसे न देने पर दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, मारकर जेब से निकाले 400 रुपये फिर पी शराब

Tue, 15 Oct 2024 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

निराला और अंकित दोनों पिछले छह माह से दोस्त थे। सोमवार सुबह निराला के शव को राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर हत्या कर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
A friend killed his friend for not giving him money for alcohol
दारू के लिए दोस्त ने नहीं दिए पैसे दोस्त ने कर दी हत्या - फोटो : freepik

विस्तार

आनंद विहार क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय निराला साहू के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि निराला साहू अपने परिवार के साथ रामप्रस्थ, गाजियाबाद में रहता था। वह आनंद विहार में स्थित सूर्य बेकरी पर काम करता था। जबकि आरोपी अंकित जेजे कैम्प आनन्द विहार का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निराला और अंकित दोनों पिछले छह माह से दोस्त थे। सोमवार सुबह निराला के शव को राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर हत्या कर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखकर आरोपी अंकित को आनन्द विहार से गिरफ्तार कर लिया। अंकित ने बताया कि वह और निराला दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर अंकित ने निराला से शराब के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद निराला की जेब 400 रुपये निकाल कर शराब खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed