{"_id":"5dbcbffc8ebc3e016f0b4576","slug":"a-fraudster-who-calls-himself-an-ias-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आईएएस बता ठगी करने वाला धरा, देता था नौकरी का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को आईएएस बता ठगी करने वाला धरा, देता था नौकरी का झांसा
Sat, 02 Nov 2019 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
fraud arrested
- फोटो : अमर उजाला
खुद को आईएएस अधिकारी बताकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले जावेद अख्तर को शकरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जावेद भारत सरकार में कार्यरत जावेद नाम के आईएएस के नाम का फायदा उठाता था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि शकरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत शिक्षक ने अप्रैल में बताया था कि जावेद ने नौकरी का झांसा देकर उनके रिश्तेदारों से ठगी की है।
विज्ञापन
जावेद ने किसी से 10 लाख तो किसी से 25 लाख रुपये हड़पे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एक बार जावेद को पकड़ लिया और पुलिस को शिकायत देने की बात कही। जावेद ने स्टांप पेपर पर लिखकर उन्हें पैसा लौटाने का आश्वासन दिया और इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक सूचना पर जावेद अख्तर को शकरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वह खुद को 1983 बैच का आईएएस बताता था। साथ ही दावा करता था कि वह सूचना प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी है। वह अपने बड़े नेटवर्क की बात कहकर लोगों को झांसे में लेता था।