फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fraudster escaped from the window with five lakh rupees from a businessman who had come to buy dollars to travel to Europe.

Delhi NCR News: यूरोप जाने के लिए डॉलर लेने आए कारोबारी के पांच लाख ले खिड़की से भागा ठग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर की वारदात, पीड़ित कारोबारी को विदेश घूमने जाना था
विज्ञापन

-पीड़ित को चाहिए थे यूएस डॉलर, एक दोस्त के जरिये कारोबारी पहुंचा लक्ष्मी नगर
-चाय लेने की बात कहकर अंदर और नहीं लौटा तो कारोबारी ने खोला दरवाजा, तो पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डॉलर दिलाने के नाम पर गुजरात के एक कारोबारी से पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने पीड़ित अल्ताफ हुसैन (49) को अपने दफ्तर में बिठाया और खिड़की के रास्ते कैश लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने काफी देर तक आरोपी के दफ्तर में उसका इंतजार किया। बाद में जब आरोपी वहां नहीं पहुंचा तो अल्ताफ को ठगी का अहसास हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अल्ताफ हुसैन अपने परिवार के साथ अहमदाबाद, गुजरात में रहते हैं। इनका शेयर मार्केट में कारोबार है। अल्ताफ को परिवार के साथ घूमने के लिए के यूरोप जाना था। वहां के लिए उनको डॉलर की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त फैज अब्दुल से संपर्क किया। फैज ने अपने दिल्ली के एक जानकार का नंबर दे दिया। अल्ताफ हुसैन दिल्ली आए तो फैज के जानकार बालचंद से लक्ष्मी नगर में उसे दफ्तर में मिले। बातचीत के बाद पीड़ित को बालचंद पर भरोसा हो गया। दो जनवरी को अल्ताफ साढ़े पांच लाख रुपये लेकर लक्ष्मी नगर स्थित बालचंद के दफ्तर में पहुंचे। पैसे लेकर बालचंद ने उनको गिना और रुपये लेकर अंदर वाले कमरे में रख दिए।
विज्ञापन

बाद में आरोपी चाय लेने की बात कहकर चला गया। करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद जब बालचंद नहीं आया तो पीड़ित ने अंदर वाला कमरा खोलकर देखा तो उसकी खिड़की खुली थी। वहां कुछ नहीं था। पीड़ित ने बालचंद को कॉल किया उसका नंबर भी बंद था। पीड़ित को पता चल गया कि खिड़की के रास्ता पैसा किसी को देकर आरोपी वहां से निकल गया। खिड़की गली में खुल रही थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed