{"_id":"5f31ec798ebc3e4ae00fb0ee","slug":"a-fraudster-couple-arrested-by-delhi-police-for-sending-fake-bank-messages-and-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करना वाला दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करना वाला दंपती गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार दंपती...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले दंपती को मेट्रो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आई फोन खरीदने के बाद सहयोगी के जरिए महिला के खाते में पैसे भेजे जाने का फर्जी मैसेज भिजवा दिया। पुलिस दंपती के फरार सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि गिरफ्तार दंपती की पहचान मोती नगर निवासी विक्रम गुप्ता और उसकी पत्नी ममता के रूप में हुई है। इस साल फरवरी माह में सेक्टर डी तीन फरीदाबाद निवासी नेहा शंकर ने नेहरू प्लेस मेट्रो थाने में ठगी की शिकायत दी।
विज्ञापन
उसने ओएलएक्स पर आई फोन बेचने का विज्ञापन दिया था। एक व्यक्ति ने फोन कर आईफोन खरीदने की इच्छा जताई। फिर नेहरु प्लेस मेट्रो स्टेशन पर मिलना तय हुआ। 6 फरवरी को यतेंद्र कुमार नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी ममता के साथ वहां पहुंचा। यतेंद्र ने अपना आधार कार्ड दिखाया।
विज्ञापन
61 हजार में सौदा तय होने के बाद यतेंद्र ने नेहा से उसके बैंक खाते की जानकारी मांगी। कुछ देर में नेहा के पास एक मैसेज आया, जिसमें उसके खाते में 61 हजार रुपये क्रेडिट होने की बात लिखी थी। मैसेज देखने के बाद नेहा ने अपना फोन, बिल और बॉक्स उसे दे दिया। बाद में नेहा को पता चला कि उसके बैंक में पैसे क्रेडिट नहीं हुए हैं।
एसीपी नरेश के देखरेख में टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि फोन संजय लूथरा इस्तेमाल कर रहा है। संजय ने बताया कि फोन को जतिन कालरा की दुकान से खरीदा है। जतिन ने बताया कि उसने फोन दुकानदार शेखर से खरीदा है। शेखर ने बताया कि वह किसी यतेंद्र नाम के व्यक्ति से खरीदा है जिसने अपना आधार कार्ड दिया है। लेकिन उसपर लिखा पता फर्जी निकला।
आरोपी के फोन की लगातार जांच के बाद पुलिस ने दंपती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम विक्रम है। उसने लोगों से ओएलएक्स पर ठगी करने के लिए सन्नी शर्मा की मदद से फर्जी आईडी बना रखी है। सन्नी ने उसे फर्जी सिम दे रखा है। जब वह पत्नी के साथ किसी से ठगी करता है तो बैंक का फर्जी मैसेज सन्नी ही शिकायतकर्ता के मोबाइल पर भेजता है।
ठगी से होने वाले फायदे में दोनों आधा आधा बांट लेते हैं। विक्रम नशे और जुआ खेलने का आदी है। पहले वह हुक्का बार में काम करता था जिसके बंद होने के बाद से वह बेरोजगार है। पुलिस सन्नी की तलाश कर रही है, जिसपर पहले से ठगी के पांच मामले दर्ज हैं।