फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A fire broke out in a closed Mohalla Clinic, a major accident was averted.

Delhi NCR News: बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्र के नूरे इलाही में बुधवार शाम बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से क्लीनिक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
दमकल विभाग के अनुसार, आग की सूचना शाम करीब 4:20 बजे मिली थी। करीब एक घंटे बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि माना जा रहा है कि बंद क्लीनिक में रखे अवशेष, वायरिंग या अन्य सामग्री इसकी वजह हो सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्लीनिक के सामने पेट्रोल पंप और पास में रिहायशी इलाका होने के कारण पुलिस ने एहतियातन तुरंत क्षेत्र को खाली करा दिया और बैरिकेडिंग कर दी, जिससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed