फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A DTC electric bus parked at a charging point in Delhi caught fire

Delhi: चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ी डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, दमकलकर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू

Fri, 11 Apr 2025 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी बस डिपो में चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ी डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
A DTC electric bus parked at a charging point in Delhi caught fire
चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ी डीटीसी की बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी बस डिपो में चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ी डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। आग बस की छत पर रखी बैटरी में लगी, जिसे बुझाने में काफी समय लग गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9.48 बजे रोहिणी सेक्टर 37 में स्थित डीटीसी डिपो में एक इलेक्ट्रिक बस में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिस बस में आग लगी थी वह चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ी थी। दमकल अधिकारियों ने देखा कि आग बस की छत पर रखे बैटरी में लगी थी। दमकल कर्मियों ने आस-पास खड़ी बसों को वहां से दूर हटा दिया।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों दमकल की गाड़ी और सीढ़ी लगाकर आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बस में आग लगने के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed