फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A drunk woman hit a policeman on duty, injuring him.

Delhi NCR News: नशे में धुत महिला ने कार से पिकेट पर तैनात सिपाही को मारी टक्कर, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके की घटना, बर्थडे पार्टी से लौट रही थी महिला
विज्ञापन

-पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का केस महिला को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में नशे में धुत होकर कार चला रही एक महिला कार चालक ने पिकेट पर तैनात सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान रोहित के रूप में हुई है। पीड़ित के बयान पर महिला चालक आरती जैन के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला चालक को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान रोहिणी निवासी आरती जैन के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में काम करती है। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला एक बर्थडे पार्टी में लौट रही थी। आंशका कि उसने वहीं शराब का सेवन किया था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 24 दिसंबर को शाहबाद डेरी थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर-11, पंजाब स्वीट के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से है, पिकेट पर ड्यूटी कर रहे एक सिपाही को कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। कार महिला चला रही है और वह नशे में धुत है। वह कार से बाहर नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही रोहित को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article