फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A divine Deep Yagna of faith decorated with 501 lamps at the Model Chhath Ghat in Sangam Vihar.

Delhi NCR News: संगम विहार में 501 दीपों से जगमगाया मॉडल छठ घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना की पावन संध्या पर संगम विहार स्थित रामलीला मॉडल छठ घाट पर दिव्यता और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक एवं दिल्ली सरकार की छठ पूजा समिति के सदस्य चंदन कुमार चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने दीप यज्ञ संकल्प सभा के तहत 501 मिट्टी के दीप जलाए, जिससे पूरा घाट भक्तिमय आलोक से जगमगा उठा। इस मौके पर छठव्रतियों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छठी मईया के मंगल गीतों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्वांचल मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री एस राहुल, पूर्व पार्षद विष्णु अग्रवाल, प्रिंस सिंह, राकेश साहू, मनोज सिंह, भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व समाज में एकता, स्वच्छता और सामूहिक आस्था का संदेश देता है। यह पर्व हमारी आधी आबादी की तपस्या, भक्ति और पवित्रता का प्रतीक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed