{"_id":"5e73999f8ebc3e72be028bef","slug":"a-delhi-court-remanded-a-man-to-ten-days-police-custody-in-davinder-singh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दविंदर सिंह केसः कोर्ट ने एक शख्स को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दविंदर सिंह केसः कोर्ट ने एक शख्स को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Thu, 19 Mar 2020 09:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत ने आतंकियों के साथ पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के बर्खास्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) दविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में एक व्यक्ति को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दविंदर सिंह के घर पर दबिश देकर उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान उसके घर से एक कार (जेके 21/6097) को भी जब्त की गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले 14 मार्च को बर्खास्त हो चुके दविंदर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश रचने) का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम कठुआ जिले की हीरानगर जेल में बंद डीएसपी को सात दिन के प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली ले गई थी।
विज्ञापन
दविंदर पर आतंकियों को लाने-ले जाने और अपने घर में शरण देने का आरोप है। दविंदर को दो आतंकियों के साथ जनवरी में कुलगाम के नजदीक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बाद में छापे के दौरान दविंदर के घर से हथियार भी बरामद हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन