{"_id":"693ae18ce52a4f5cf60937d0","slug":"a-conman-who-had-been-eluding-the-police-for-eight-years-was-arrested-in-dehradun-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-115866-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आठ साल से पुलिस को चकमा दे रहा ठग देहरादून में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आठ साल से पुलिस को चकमा दे रहा ठग देहरादून में गिरफ्तार
विज्ञापन
-मध्य जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को दबोचा
-करोल बाग थाने में 2017 में मुकर्रम के खिलाफ हुआ था धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले आठ साल से पुलिस को चकमा दे रहे एक ठग को मध्य जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। पहचान देहरादून, उत्तराखंड निवासी मुकर्रम (42) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार की।
आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह दिल्ली से लापता होकर देहरादून में छिपा था। 16 मई 2019 को तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा करार दिया था, तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि करोल बाग में धोखाधड़ी में आरोपी मुकर्रम की तलाश शुरू की गई। टीम ने उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस से उसकी लोकेशन पता की गई। काफी दिन बाद पता चला कि आरोपी देहरादून में छिपा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।