फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A cleanliness drive will be held along the banks of the Yamuna in East Delhi on June 14.

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में 14 जून को यमुना किनारे चलेगा सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
यमुना की सफाई को लेकर बड़ा अभियान चलाने जा रही है। इस सिलसिले में डीएम नार्थ ईस्ट ने बैठक की और बताया कि दिल्ली सरकार के इस अभियान का सबसे ज्यादा असर यमुनापार के उन इलाकों में देखने को मिलेगा, जो सीधे यमुना से जुड़े हैं। सोनिया विहार, जगतपुर, खजूरी, उस्मानपुर और यमुना खादर क्षेत्र में नदी किनारे सफाई अभियान चलाया जाएगा। यमुनापार के लाखों लोग लंबे समय से यमुना में बढ़ते प्रदूषण, गंदगी और दुर्गंध की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी किनारे जमा कचरा न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आसपास रहने वालों के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। 14 जून को सुबह 6:30 बजे से 10 बजे तक चलने वाले अभियान में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय नागरिक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed