मौत के बाद पता चला स्कूल के बहाने जाता था कहीं और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलोई इलाके में शनिवार दोपहर डाई बनाने वाली मशीन में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान रोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित स्कूल जाने के बहाने घर से निकलने के बाद फैक्टरी में काम करने जाता था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
रविवार सुबह परिवार वालों ने शव को फैक्टरी के बाहर रखकर हंगामा किया और फैक्टरी मालिक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अनुसार मूलत: दरभंगा बिहार निवासी रोहित मंडल (14) अपने पिता अमरनाथ, मां और दो भाई बहन के साथ स्वर्ण पार्क इलाके में रहता था।
वह सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को वह स्कूल के लिए घर से निकला था। लेकिन दोपहर में परिजनों को अस्पताल से सूचना मिली कि रोहित नांगर्लोई के एक प्रिंटिंग डाई तैयार करने वाली फैक्टरी में मशीन में दबकर जख्मी हो गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों को पता चला कि रोहित की मौत हो चुुकी है।
मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि रोहित घर से स्कूल जाने के लिए निकलता था, स्कूल न जाकर काम करने चला जाता था।
जहां शनिवार को काम करने के दौरान वह मशीन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से फैक्टरी मालिक फरार है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं रोहित के परिवार वालों ने रविवार को उसके शव को फैक्टरी के बाहर रखकर प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करवा दिया।