Delhi Schools Bomb Threat: राजधानी में नहीं थम रहीं बम की धमकी, दिल्ली के कई स्कूलों को आया ईमेल
चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल समेत दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल आया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। सभी को तुरंत बाहर निकाला गया। स्कूलों को खाली करा दिया गया। जिसके बाद जांच शुरू की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जा रहा है कि संस्कृति स्कूल में काफी देर तक चली जांच और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। ईमेल की तकनीकी जांच कर भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं अन्य स्कूलों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
A bomb threat email was received at Sanskriti School, Chanakypuri, this morning. Nothing suspicious was found following the search operation. Police personnel present at the school: Delhi Police pic.twitter.com/1XG9HOdzY4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 20, 2025
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। सभी को तुरंत बाहर निकाला गया। स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिसकर्मी स्कूल और आसपास के क्षेत्र में तैनात हैं।
दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले 18 नवंबर मंगलवार को दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम की धमकी मिली। के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।