फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A 37-year-old man was arrested from IGI airport for allegedly cheating by impersonation

उड़ान के दौरान विमान में पकड़ा गया चोर, फर्जी प्रमाण से की दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा

Sat, 31 Aug 2019 07:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Aug 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
A 37-year-old man was arrested from IGI airport for allegedly cheating by impersonation
पुलिस ने विमान में चोरी करने वाला गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
फर्जी पहचान पत्र के जरिये दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा कर रहा चोर विमान में ही पकड़ा गया। वह यात्रियों के सामान की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों ने जब दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे पुलिस के हवाले किया तो पता चला कि आरोपी पर विमान में चोरी करने के दस मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इसी आदत की वजह से कई एयरलाइंस कंपनियां उसे ब्लैक लिस्ट कर चुकी है। लेकिन अपनी आदतों से लाचार यह हाईप्रोफाइल चोर फर्जी पहचान पत्र से दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गया। अनुच्छेद 370 की वजह से वहां से वापसी के दौरान उसने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।   
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान पहाड़गंज निवासी राजेश कपूर (37) के रूप में हुई है। 29 अगस्त को विस्तारा एयरलाइंस के डिप्टी मैनेजर सयातन घोष ने शिकायत की कि राजेश कपूर नाम का शख्स सचिन गुप्ता के नाम पर दिल्ली से श्रीनगर और फिर वहां से वापस आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम राजेश कपूर है और उस पर एयरपोर्ट के थानों के अलावा रेलवे स्टेशनों के थानों में चोरी के कई मामले दर्ज है। 

विमान में यात्रा के दौरान वह यात्रियों के क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान की चोरी करता था।  अपने नाम से विमान में यात्रा करने की इजाजत नहीं होने की वजह से वह सचिन गुप्ता के नाम पर यात्रा कर रहा था। विमान में चोरी करने के प्रयास के दौरान यात्रियों को शक हुआ और उसे क्रू मेंबर के हवाले कर दिया गया। बाद में दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि राजेश 12वीं तक पढ़ा है। वह विदेश से सामान मंगवाकर उसे दिल्ली के कई मार्केट में बेचता है। उसके पिता कोरिया में बस चुके हैं जबकि मां पहाड़गंज में होटल चलाती है। राजेश अपने काम से अक्सर विदेश जाता रहता था। वह दो साल तक सिंगापुर और मलेशिया में रह चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed