{"_id":"67bbedc701b284530f04d681","slug":"a-23-year-old-youth-committed-suicide-in-delhi-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की लत ने किया बर्बाद: दिल्ली में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की लत ने किया बर्बाद: दिल्ली में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 24 Feb 2025 09:26 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:26 AM IST
सार
दिल्ली में एक 23 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना पहाड़गंज इलाके में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में आत्महत्या की एक वारदात सामने आई है। पहाड़गंज इलाके में एक 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 23 फरवरी को रात करीब 11 बजे थाना पहाड़गंज में आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने बताय कि मृतक की पहचान जसमीत पुत्र परमजीत, निवासी पहाड़गंज के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 23 वर्षीय थी। मृतक शराब पीने का आदी था। अक्सर माता-पिता से झगड़ा करता था। वारदात से एक दिन पहले 22 फरवरी को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में उसने मां से झगड़ा किया था। इतना ही नहीं मारने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह घर से निकल गया। उसके वापस आने और आगे के झगड़े के डर से माता-पिता घर को ताला लगाकर गाजियाबाद में अपनी बेटी के घर चले गए थे। पड़ोसी ने उन्हें बताया कि किसी ने उनके घर का ताला तोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन
इसके बाद माता-पिता ने तेजिंदर को घर की चाबी लेकर मामले की जांच करने के लिए भेजा था। घटना वाली रात तेजिंदर घर आया और ताला बरकरार पाया। उसने ताला खोला तो उसके होश उड़ गए। तेजिंदर ने देखा कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक स्पष्ट रूप से बालकनी के रास्ते घर में घुसा था।