{"_id":"6a394b05945026ad5d0bc887","slug":"a-1400-km-foot-pilgrimage-undertaken-with-a-vow-of-faith-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142181-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आस्था के संकल्प संग 1400 किमी की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आस्था के संकल्प संग 1400 किमी की पदयात्रा
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता की नंगे पैर दिल्ली से कोलकाता के कालीघाट मंदिर की संकल्प यात्रा अंतिम पड़ाव में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अवनीश पांडेय मां काली के प्रति अपनी आस्था और संकल्प को पूरा करने के लिए दिल्ली से कोलकाता तक लगभग 1400 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। दिल्ली काली बाड़ी से 4 मई को शुरू हुई उनकी यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 24-25 जून तक उनके कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।
अवनीश ने फरवरी में दिल्ली काली बाड़ी मंदिर में दो संकल्प लिए थे। उन्होंने निश्चय किया था कि बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद ही जूते-चप्पल पहनेंगे और दिल्ली से कालीघाट तक पैदल यात्रा करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए यात्रा शुरू की।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए अवनीश अब बंगाल के नवगांव तक पहुंच चुके हैं। बिना किसी संगठनात्मक सहयोग के जारी इस यात्रा को कार्यकर्ता के समर्पण, आस्था और दृढ़ संकल्प की मिसाल माना जा रहा है। अवनीश नियमित रूप से अपनी यात्रा की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को भी देते रहे हैं।