{"_id":"d2bc081414b656ca9938e34fbdf82db6","slug":"95-percent-people-do-not-have-legal-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कॉलोनी में रहते हैं 95 फीसदी डिफॉल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कॉलोनी में रहते हैं 95 फीसदी डिफॉल्टर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की डबुआ कालोनी में अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लेने वाले 250 लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
कनेक्शन वैध न कराने पर जल्द ही इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। नगर निगम दावा किया है कि इस कालोनी में करीब 95 प्रतिशत घरों में वैध कनेक्शन नहीं हैं।
पहले चरण में यहां कराए गए सर्वे में करीब 400 घरों की जांच की गई थी, जिसमें से महज 150 घरों के कनेक्शन वैध पाए गए।
क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी मुख्यालय बलबीर सिंह पवार ने बताया कि डबुआ कालोनी में करीब 12 हजार मकान हैं। यहां के 95 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि 250 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसकी रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त को दे दी गई है।