फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9 years old missing boy found from farming land in ghaziabad crime news

गाजियाबाद: हाथ-पैर बंधे और ईंट से कुचला हुआ था सिर, खेत में इस हालत में मिला लापता मासूम

Mon, 13 Jul 2020 02:24 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
9 years old missing boy found from farming land in ghaziabad crime news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से सटे खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर से लापता हुआ 9 वर्षीय बच्चा अगले दिन रविवार को गंभीर हालत में ज्वार के खेत में मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। 

विज्ञापन


आनन फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। अरनिया क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी विष्णु का 9 साल का बेटा मयंक शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने जब उसे नहीं देखा तो उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात भर परिजन बेटे की खोज में भटकते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गायब मासूम के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने मासूम मयंक को ज्वार के खेत में पड़ा देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  

बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे और सिर बुरी तरह ईंट से कुचला हुआ था। जानकारी मिलने के बाद जब परिजन पहुंचे तो बेटे की हालत देख उनके होश उड़ गए। बदहवास पिता विष्णू ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। 


जहां से बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed