फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9 substations to be built and power cables to be laid underground under the RDSS scheme

Delhi NCR News: संशोधित-आरडीएसएस स्कीम के तहत बनेंगे 9 सबस्टेशन, बिजली केबल होंगे अंडरग्राउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
- स्मार्ट ग्रिड गुरुग्राम में 3 और फरीदाबाद में 6 सबस्टेशन बनेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। बिजली निगम केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम स्कीम (आरडीएसएस) के तहत 9 सबस्टेशन बनाने जा रहा है। इससे शहर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था सुधरेगी। आरडीएसएस के तहत केंद्र सरकार बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 60 प्रतिशत सहायता राशि उपलब्ध कराती है।



आरडीएसएस के तहत बनाए जाने वाले सबस्टेशन में 6 सबस्टेशन फरीदाबाद के लिए होंगे और 3 सबस्टेशन गुरुग्राम के लिए होंगे। इसमें बादशाहपुर में 50 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर), सकतपुर में 25 एमवीए और सेक्टर 107 में 25 एमवीए का सबस्टेशन बनेगा।
विज्ञापन




स्मार्ट ग्रिड के कार्यकारी अभियंता कुलविंदर सिंह ने बताया कि इन तीनों सबस्टेशन के अलावा कुछ 11 केवी केबल भी अंडरग्राउंड किए जाने हैं। बादशाहपुर के सबस्टेशन से जहां कादरपुर, बादशाहपुर, गोल्फकोर्स एक्सटेंशन रोड, उल्लावास आदि इलाकों की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी वहीं सेक्टर 107 के सबस्टेशन से दौलताबाद, राजेंद्र पार्क, न्यू पालम विहार जैसी सघन आबादी वाले इलाके में बिजली आपूर्ति सुधरेगी। इसके अलावा यहां से सोसाइटियों के लिए 33 बाई 11 की लाइन ले जाई जा सकेगी। सकतपुर के सबस्टेशन से सकतपुर गांव में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। ये तीनों सबस्टेशन अगले साल तक तैयार हो जाएंगे। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि फरीदाबाद के लिए भी 9 सबस्टेशनों के टेंडर हो गए हैं। केंद्र सरकार बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए रिवैम्प्ड डिस्टि्रब्यूशन सिस्टम स्कीम के तहत बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए आर्थिक सहायता और तकनीकी सहायता भी प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed