{"_id":"4617e9486559584b6e306a2e63543231","slug":"9-more-polling-station-in-gurgaon-for-ls-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव के लिए गुड़गांव में होंगे कुछ खास बदलाव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव के लिए गुड़गांव में होंगे कुछ खास बदलाव!
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 02 Mar 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। निर्वाचन विभाग की ओर से शहर में बढ़ने वाले मतदाताओं के लिए 9 नए पोलिंग स्टेशन व चुनाव के दौरान होने वाली परेशानी पर 11 पोंलिग स्टेशन को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग की ओर से तैयार किया गया प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक नए मतदाता बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में बढ़े हैं। जिनके लिए पांच नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि गुड़गांव विधान सभा में बढ़े मतदाताओं के लिए चार बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ अन्य चारों विधान सभा में 11 बूथ स्थलों का निरीक्षाण कर उनके जर्जर भवनों की दशा के आधार पर पोंलिंग स्टेशन बदल दिया गया है। पॉश इलाके में सबसे अधिक मतदाता आरडी सिटी और साउथ सिटी में बढ़े हैं।
विज्ञापन
जबकि गुड़गांव विधान सभा क्षेत्र में शीतला कालोनी व अशोक विहार में बढ़े हैं। जिला निर्वाचन तहसीलदार प्रहलाद सिंह के अनुसार पोलिंग बूथ का सर्वे किया ज चुका है। जिसके बाद तैयार प्रपोजल को मुख्यालय भेजा जा रहा है।
कुछ चौंकाने वाले बदलाव
-गुड़गांव में चिल्ड्रेन पैराड्राइस पब्लिक स्कूल में अशोक विहार के बढ़े मतदाताओं के लिए अलग से बूथ बनाया गया है।
-हैप्पी सिनीयर सेकेडरी स्कूल में शीतला कालोनी के बढ़े मतदाताओं को पोंलिग बूथ बनाया गया है।
-सेक्टर 15 पार्ट टू के सामुदायिक केन्द्र को नया पोंलिग बूथ बनाया गया है।
-आरडी सिडी में बढ़े मतदाताओं के लिए नया बूथ बनाया गया है।
-साउथ सिटी के क्लब में बढ़े मतदाताओं के लिए क्लब में नया बूथ बनाया गया है।
-कार्टरपुरी में बढ़े मतदाताओं के लिए गर्वनमेंट सीनियर सेंकेण्डरी पबिल्क स्कूल में नया बूथ बनाया गया है।
-पॉश इलाके में बढ़े मतदान के लिए तिगरा में नया बूथ बनाया गया है।