फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   84 fresh recruitments for saving greenary

जिले में होगी 84 वन रक्षकों की भर्ती

Fri, 20 Dec 2013 05:44 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 Dec 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
84 fresh recruitments for saving greenary

जिले में हरियाली बचाने के लिए 84 वन रक्षकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुक्रवार को होगी।

विज्ञापन


जहां पर सभी परीक्षार्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। जिला वन अधिकारी बीएस यादव ने बताया कि वन क्षेत्र के हिसाब से स्टाफ की बहुत कमी है।

फरीदाबाद में सात हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र आता है। इसकी देखभाल के लिए वन विभाग के पास केवल 40 लोग हैं।

स्टाफ की कमी के कारण जागरूकता और निगरानी कार्यक्रम में परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी को दूर करने के प्रदेश स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

जिसके तहत फरीदाबाद में 84 वन रक्षकों की भर्ती होगी। इन्हें जगह-जगह पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा। ताकि फरीदाबाद की हरियाली बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed