फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   83 ward members in haryana punchayat election are in suspects list

चार महिलाओं में अध्यक्ष पद के लिए नूरा कुश्ती

Sat, 30 Jan 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
83 ward members in haryana punchayat election are in suspects list

जिला परिषद के चुनाव परिणाम के बाद अब चेयरमैन पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। अनुसूचित जाति की महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होने के चलते चुनी गई चार पार्षदों के बीच नूरा कुश्ती होगी।

विज्ञापन


जिला परिषद की 21 सीटों में से दो अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, लेकिन अनुसूचित जाति की चार महिलाएं चुनकर जिला परिषद में पहुंची हैं।

ऐसा पहली बार हुआ है कि अनूसूचित जाति का कोई पुरुष जिला पार्षद नहीं चुना गया है। अध्यक्ष पद आरक्षित होने के चलते पुरुषों की सीट पर भी महिला प्रत्याशी चुनी गई हैं।
विज्ञापन


दो वार्ड थे आरक्षित, जीतीं चार
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 20 व 21 आरक्षित थे। अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए वार्ड नंबर 13 व 18 को आरक्षित रखा गया था, लेकिन वार्ड 13 व 18 से भी महिलाओं ने ही जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 20 से स्नेहलता अतरचटा व वार्ड 21 से ओमवती जल्हाका ने विजय प्राप्त की। वहीं वार्ड 13 से सिविल सेवा अधिकारी मुकेश सोलंकी की पत्नी व बाजपा नेत्री चमेली देवी सोलंकी जीत गई, तो वार्ड 18 से बिंदू ढकौलिया चुनाव जीती।

इन वार्डों से पुरुष प्रत्याशी भी खड़े थे, लेकिन चेयरमैनी की चाह में मतदाताओं ने महिला प्रत्याशियों का चयन किया। अनुसूचित जाति की कई महिलाओं ने सामान्य वार्डों से भी जोर आजमाइश की, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सकी।

जमा-घटा के खेल में जुटे
अध्यक्ष पद के लिए चमेली देवी सोलंकी, स्नेहलता, बिंदू ढकौलिया व ओमवती के बीच नूरा कुश्ती होगी। चारों के ही परिजन अपने हिसाब से जमा-घटा के खेल में भी जुट गए हैं।


सूत्रों का मानना है कि सर्वाधिक शिक्षित व प्रत्यक्ष तौर पर भाजपा से जुड़े होने के चलते अध्यक्ष पद पर चमेली देवी का दावा अधिक मजबूत रहेगा। वहीं भाजपा व इनेलो नेताओं ने जिला परिषद में बहुमत मिलने के दावे किए हैं।

जीते हुए प्रत्याशियों ने मनाया जश्न
जिले के पांचों खंडों की पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम को जारी हुए। जीते हुए प्रत्याशियों ने शुक्रवार को जश्न मनाया।

पृथला पंचायत समिति
वार्ड 1-कृष्ण सहराला
वार्ड 2-गोबिंदराम भुर्जा
वार्ड 3- सीमा दूधौला
वार्ड 4-भीम सिंह आमरू
वार्ड 5-हेमलता बघौला
वार्ड-6-लालसिंह तेवतिया
वार्ड 7-सरोज खजूरका
वार्ड 8-सुरेंद्र सिंह अलावलपुर
वार्ड 9-राजेश कुमारी अलावलपुर
वार्ड 10-दर्शन कुमार डाडौता
वार्ड 11-हरवीर जल्हाका
वार्ड 12-सद्दाम घाघोट
वार्ड 13-सुदेश देवली
वार्ड 14-पूजा शर्मा ततारपुर
वार्ड 15-महेश असावटी
वार्ड 16-मुखनवती पृथला
वार्ड 17-अशोक कुमार पृथला
वार्ड 18-गीता हरफली
पलवल पंचायत समिति
वार्ड 1- द्रोपदी जैंदापुर
वार्ड 2- यशपाल फरीजाबाद टहरकी
वार्ड 3- सुवि चौहान महेशपुर
वार्ड 4- मदनलाल राखौता
वार्ड 5-रण सिंह अहरवां
वार्ड 6-रेखा देवी रतिपुर
वार्ड 7-अजय कुमार गेलपुर
वार्ड 8-राजबीर अल्लीका
वार्ड 9-राजकुमार ओलिहान घुघेरा
वार्ड 10 -गीता देवी धतीर
वार्ड 11- सोनिया कुमारी धतीर
वार्ड 12- राजवती जोधपुर
वार्ड 13- दीपक टीकरी ब्राह्मण
वार्ड 14-नरोत्तम प्रसाद चिरावटा
वार्ड 15- विक्रम असावटा
वार्ड 16-सतपाल रसूलपुर
वार्ड 17-प्रेमचंद ताराका
वार्ड 21-मनोज कुमार प्रहलादपुर
वार्ड 22- बबीता गांव घोड़ी
वार्ड 23-ताराचंद सिहौल
वार्ड 24-जगत सिंह पेलक
वार्ड 25 रविंद्र सिंह चिरवाडी
वार्ड 26-राजेंद्री हसापुर
वार्ड 27-दयाराम बहरौला
वार्ड 28-सीमा रानी सोलड़ा
हसनपुर
वार्ड 1- पूजा रानी अमरौली
वार्ड 2- दयाराम बांता
वार्ड 3- लक्ष्मी देवी पिंगोड़
वार्ड 4-ललित कुमार बेला
वार्ड 5-सुरैया गुंडवास
वार्ड 4-रमेश मीरपुर कोराली
वार्ड 7-सब्बा, नखरौला
वार्ड 8-राजू शर्मा खांबी
वार्ड 9-देवीलाल खांबी
वार्ड 10- नरेश भैंडोली
वार्ड 11-योगेश बडौली
वार्ड 12 राम किशन बडौली
वार्ड 13-करण सिंह लालगढ़
वार्ड 14-वेदराम सुलतापुर
वार्ड 15-मुनेश अच्छेजा
वार्ड 16-हेमलता कुशक
वार्ड-17 सीमा खुदादपुर
वार्ड -18 महारानी-करीमपुर
वार्ड 19-विजय सिंह गुलावद
वार्ड 20-रणजीत सिंह नौरंगाबाद
वार्ड 21-सोनू बैसला-बिल्लोचपुर
वार्ड 22-बिमलेश अतवा
वार्ड 23-सविता देवी काशीपुर
वार्ड 24 चोखराम-फाटनगर
वार्ड 25-मोहन सिंह जटौली
वार्ड 26-सुरेंद्र सिंह लीखी
वार्ड 27-चंदनलाल हसनपुर
वार्ड 28-सर्वेश कुमारी-हसनपुर
वार्ड 29 -हेतराम हसनपुर
वार्ड 30-रेखा रामगढ़
हथीन पंचायत समिति
वार्ड 2- वीरेंद्र सिंह मंडकौला
वार्ड 3- समरजीत पौंडरी
वार्ड 4-रायबहादुर मीरका
वार्ड 5-असगर मठेपुर
वार्ड 7-मोहम्मद मौसिल, लखनाका
वार्ड 8-फायजा खान, मलाई
वार्ड 10-अबदुल्ला उटावड
वार्ड 11- रुकसर उटावड
वार्ड 12- शहनाज उटावड
वार्ड 13-हसीना रनियाला खुदज्
वार्ड 14- इरशाद कोट
वार्ड 15- मोहम्मद रईस खाईका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed