फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   81 percent decrease in house sales in NCR

एनसीआर में 81 फीसदी घटी मकानों की बिक्री

Wed, 29 Jul 2020 01:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jul 2020 01:11 PM IST
सार

  • - प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने कहा...लॉकडाउन का बिक्री पर बुरा असर
  • - 79 फीसदी गिरावट आई बिक्री में देश के आठ प्रमुख शहरों में
  • - 52 फीसदी घट गई बिक्री इस साल की पहली छमाही में

विज्ञापन
81 percent decrease in house sales in NCR
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के कारण देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 79 फीसदी घटकर 19,038 इकाई रही। इस दौरान एनसीआर में बिक्री 81 फीसदी कम होकर 1,886 इकाई रह गई। इससे पिछले साल की समान अवधि में एनसीआर में कुल 9,759 से ज्यादा मकान बिके थे।
विज्ञापन


रियल एस्टेट ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून के दौरान आठ शहरों में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 52 फीसदी घटकर 88,593 इकाई रही। अप्रैल-जून में हैदराबाद में मकानों की बिक्री में 86 फीसदी, मुंबई में 85 फीसदी, अहमदाबाद में 83 फीसदी, कोलकाता में 75 फीसदी, पुणे में 74 फीसदी, बंगलूरू में 73 फीसदी और चेन्नई में 70 फीसदी गिरावट आई है।
विज्ञापन


पहली छमाही में भी गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल पहली छमाही में एनसीआर में मकानों की बिक्री में 64 फीसदी गिरावट रही। इस अवधि में कुल 7,297 मकान ही बिके। इस दौरान अहमदाबाद में बिक्री में 57 फीसदी, बंगलूरू में 48 फीसदी, चेन्नई में 45 फीसदी, हैदराबाद में 62 फीसदी, कोलकाता में 59 फीसदी, मुंबई में 50 फीसदी और पुणे में 44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी छमाही से सुधार के संकेत
प्रॉपटाइगर डॉट कॉम समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) मणि रंगराजन ने कहा, कोरोना महामारी के प्रभाव का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इससे भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान है। इस संकट ने मांग को बुरी तरह प्रभावित किया है और बिक्री में गिरावट से बेराजगारी भी बढ़ रही है। हालांकि, 2020 की दूसरी छमाही से मांग में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed