{"_id":"69c98c8b7706d39d5701424d","slug":"8-day-traffic-and-power-block-at-lucknow-station-cancels-several-trains-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: लखनऊ स्टेशन पर 8 दिन के ट्रैफिक और पावर ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द, 4 अप्रैल से होगी जनता को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: लखनऊ स्टेशन पर 8 दिन के ट्रैफिक और पावर ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द, 4 अप्रैल से होगी जनता को परेशानी
Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
सार
रेलवे ने 4 से 11 अप्रैल तक 8 दिनों का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द व आंशिक रूप से निरस्त किया जाएगा। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कंसोर्स निर्माण और शेल्टर हटाने के कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 4 से 11 अप्रैल तक 8 दिनों का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द व आंशिक रूप से निरस्त किया जाएगा। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
ब्लॉक के चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू (64701) और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64702) 4 से 11 अप्रैल तक पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं गोरखपुर-एलटीटी (11080), साबरमती एक्सप्रेस (19168), अर्चना एक्सप्रेस (12356) और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15128) जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
वहीं, वीआईपी ट्रेनों जैसे लखनऊ मेल, राजधानी और गोमती एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं। अब ये ट्रेनें प्लेटफॉर्म-1 के बजाय 2, 3, 4 और 6 से संचालित होंगी। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन