फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8.75 percent increase in bills under PPAC in Delhi

बिजली का बिल छुड़ाएगा पसीना: पीपीएसी के तहत बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी, जानें कितना पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

Wed, 10 Jul 2024 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 10 Jul 2024 06:13 PM IST
सार

बिजली कंपनियों का कहना है कि पीपीएसी हर तीन महीने पर बढ़ता है। इसके लिए बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी पहले ही बिजली खरीद पर खर्च कर देती है। ग्राहकों से यह चार्ज बाद में लिया जाता है। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ही पीपीएसी लिया जाता है। 
 

विज्ञापन
8.75 percent increase in bills under PPAC in Delhi
बिजली बिल

विस्तार

विज्ञापन

गर्मी की तपिश के बाद अब बिजली का बिल पसीना छुड़ाने को तैयार है। दिल्ली में बिजली के दामों में बढ़ोतरी होने जा रही है। नई दर एक मई से तीन महीने के लिए लागू रहेगी। इसके बाद दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) बिजली कंपनियों की याचिका के हिसाब से बिजली की कीमतें तय करेगा। हालिया बढ़ोत्तरी पॉवर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट  (पीपीएसी) के तहत की गई है। बिजली बिल बढ़ने से राजनीति भी गरम है। भाजपा ने इसके लिए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, सरकार ने कहा है कि इस तरह की कोई वृद्धि नहीं हुई है।

बिजली आपूर्ति कंपनी बीवाईपीएल के इलाकों में 6.15 फीसदी की बढ़ोतरी और बीआरपीएल में 8.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह उत्तरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी टाटा पावर और लुटियन की दिल्ली में आपूर्ति करने वाली एनडीएमसी ने भी बिजली की कीमतें बढ़ी हैं। बीवाईपीएल के इलाके में पूर्वी और सेंट्रल दिल्ली के हिस्से आते हैं और बीआरपीएल के इलाके में दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। एनडीएमसी के लिए कुल पीपीएसी लागत सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


बिजली कंपनियों की दलील
बिजली कंपनियों का कहना है कि पीपीएसी हर तीन महीने पर बढ़ता है। इसके लिए बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी पहले ही बिजली खरीद पर खर्च कर देती है। ग्राहकों से यह चार्ज बाद में लिया जाता है। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ही पीपीएसी लिया जाता है। एनटीपीसी में जब बिजली उत्पादन का खर्च बढ़ जाता है तो बिजली खरीद में भी इसका असर पड़ता है। किसी तरह का टैरिफ नहीं मिलता है इसलिए इसका बोझ ग्राहकों पर पड़ता है। गुजरात में सबसे अधिक पीपीएसी करीब 50 प्रतिशत तक वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल बिजली बिल का बोझ 

 

 

मई से जुलाई      


    बीआरपीएल                

     टीपीडीडीएल                        
 
  बीवाईपीएल                      
        एनडीएमसी
पीपीएसी बकाया 27.08 फीसदी  31.60 फीसदी 29.12 फीसदी 30 फीसदी
अतिरिक्त  8.75 फीसदी 6.15 फीसदी 8.75 फीसदी   8.75 फीसदी
कुल   35.83 फीसदी   37.75 फीसदी 37.88 फीसदी 38.75 फीसदी


बिजली इस्तेमाल करने के लिए अभी तक उपभोक्ता बीआरपीएल के उपभोक्ता 27.08 फीसदी पीपीएसी दे रहे थे। अब इसमें 8.75 फीसदी अतिरिक्त जुड़ जाएगा। इस तरह से कुल बिजली बिल पर 35.83 फीसदी अधिक राशि उपभोक्ताओं को देनी होगी। इसी तरह अन्य बिजली कंपनियों से बिजली ले रहे उपभोक्ताओं को भी 6.15 फीसदी से 8.75 फीसदी तक अधिक बिल चुकाना होगा। इसमें एनडीएमसी इलाके में रहने वाले लोगों पर अधिक भार पड़ेगा। क्योंकि वे अभी तक कुल बिजली बिल पर 30 फीसदी दर से बिल जमा कर रहे थे अब इसमें 8.75 फीसदी का इजाफा हो जाएगा। इस इलाके में कुल पीपीएसी 38.75 फीसदी देना होगा।



डीईआरसी विनियमन के अनुसार, यदि किसी तिमाही के लिए पीपीएसी 10 फीसदी से अधिक है, तो डिस्कॉम को उपभोक्ता के बिलों में 8.75 फीसदी तक पीपीएसी स्वतः लगाने की अनुमति है और वसूल न किए गए शेष पीपीएसी के लिए डिस्कॉम को अंतर पीपीएसी दावे के लिए डीईआरसी की पूर्व स्वीकृति के लिए अलग से याचिका दायर करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed