{"_id":"6ad7757cc62d5e3db501ee32","slug":"78-new-bus-shelters-will-be-built-at-a-cost-of-over-rs-8-crore-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4853561-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनेंगे 78 नए बस शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनेंगे 78 नए बस शेल्टर
विज्ञापन
नोएडा में सिटी बसों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, चार रूट पर 20 पुराने शेल्टर की भी होगी मरम्मत; प्राधिकरण ने तैयार किया एस्टीमेट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में ई-सिटी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण 78 नए बस शेल्टर बनवाएगा। इनके निर्माण पर आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
प्राधिकरण ने निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर उसका परीक्षण शुरू कर दिया है। लागत परीक्षण पूरा होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही चार प्रमुख रूट पर पहले से बने 20 बस शेल्टर की मरम्मत भी कराई जाएगी। इस पर करीब एक करोड़ 58 लाख 32 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। मरम्मत कार्य के लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है और एजेंसियों से दो नवंबर तक आवेदन मांगे हैं।
चार रूट पर बनेंगे नए बस शेल्टर
-रूट नंबर-1 : सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन, पंचशील बालिका इंटर कॉलेज, बॉटनिकल गार्डन, सिटी सेंटर और पार्थला सहित प्रमुख स्थानों पर 23 नए बस शेल्टर बनाए जाएंगे। इस रूट पर पांच पुराने शेल्टर की मरम्मत भी होगी।
विज्ञापन
रूट नंबर-2 : अट्टा, सेक्टर-18, रजनीगंधा, टेलीफोन एक्सचेंज और एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टरों में 19 नए बस शेल्टर प्रस्तावित हैं। यहां नौ पुराने शेल्टर की मरम्मत कराई जाएगी।
रूट नंबर-3 : साईं मंदिर, ममूरा, फोर्टिस अस्पताल (सेक्टर-62), स्पेक्ट्रम मॉल और भंगेल क्षेत्र में 23 नए शेल्टर बनेंगे, जबकि तीन की मरम्मत होगी।
रूट नंबर-4 : होजरी कॉम्प्लेक्स, सैमसंग तिराहा, केंद्रीय विहार और जिला अस्पताल (सेक्टर-39) के मार्ग पर 13 नए शेल्टर बनाए जाएंगे। यहां तीन पुराने शेल्टर सुधारे जाएंगे।
60 ई-बसें सात रूट पर चल रहीं
परिवहन निगम ने शहर में 12 जून से सिटी बसों का संचालन शुरू किया था। इसके बाद 15 जून से बसों की संख्या बढ़ाकर नोएडा में 50 और ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25-25 कर दी गई थी। बसों का संचालन सेक्टर-90 स्थित डिपो से किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में 60 ई-बसें सात रूट पर संचालित हो रही हैं।
पुराने शेल्टर लंबे अरसे से बदहाल
शहर में वर्ष 2017-2018 के दौरान नोएडा मेट्रो की फीडर बसों और दिल्ली परिवहन निगम की बसों के यात्रियों के लिए बस शेल्टर बनवाए गए थे। मार्च 2020 में नोएडा मेट्रो की बस सेवा बंद होने के बाद इनकी लंबे समय तक देखरेख नहीं हुई। अब यात्रियों की सुविधा के लिए पुराने शेल्टर की मरम्मत और नए शेल्टर का निर्माण कराया जाएगा। सिटी बस योजना के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा ने बताया कि नए बस शेल्टर के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। एस्टीमेट का परीक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण का टेंडर जारी किया जाएगा।