{"_id":"69f8b724d63a57ba3f0d778f","slug":"75-grams-of-gold-and-a-scooter-were-looted-from-a-jeweller-in-east-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-135035-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में ज्वेलर से 75 ग्राम सोना और स्कूटी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में ज्वेलर से 75 ग्राम सोना और स्कूटी लूटी
विज्ञापन
प्रीत विहार इलाके में बदमाशों ने बंदूक दिखाकर की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक ज्वेलर से सोने के आभूषण, नकदी और उनकी एक्टिवा स्कूटी लूट ली। यह घटना रविवार रात की है। उस समय पीडि़त सुकुमार धारा मंडावली स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान से घर लौट रहे थे। प्रीत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी सुकुमार धारा को रात करीब 10.30 बजे मधुबन रोड पर अमूल डेयरी के पास कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने रोक लिया। आरोपियों ने धारा को हथियार दिखाकर धमकाया और उनका मोबाइल फोन तथा स्कूटी छीन ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि स्कूटी की डिब्बे में करीब 75 ग्राम सोने के आभूषण और तीन लाख रुपये नकद रखे थे।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि धारा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।