फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7200 farmers will get ownership of land says minister gautam

7200 किसानों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक: गौतम 

Mon, 15 Jul 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
7200 farmers will get ownership of land says minister gautam
Delhi Secretariat Office

दिल्ली सरकार ने 70 के दशक में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से आवंटित कृषि योग्य भूमि का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इससे करीब 7200 परिवारों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


वर्ष 1975-76 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिल्ली के 360 गांवों के 12500 भूमिहीन किसानों को बुआई के लिए एक एकड़ तक जमीनें आवंटित की थीं। उन्हें इनका मालिकाना हक अब तक नहीं मिला था। 
विज्ञापन


दिल्ली के सामाजिक न्याय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि किसानों को आसामी और किरायेदार का दर्जा दिया गया था। राजस्व विभाग को आवेदन की औपचारिकता पूरी करने में जिन्हें सफलता मिली, उन्हें स्वामित्व मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तौर पर कमजोर 7200 से अधिक परिवारों को अभी इसका स्वामित्व नहीं मिला है। मालिकाना हक मिलने के बाद इन जमीनों का अधिग्रहण होता है तो किसानों को मुआवजा मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले एक विशेष सत्र में इस प्रस्ताव पर चर्चा की थी। अब तक भी इससे संबंधित फाइल केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच घूम रही है। 


20 सूत्री कार्यक्रम के तहत दिल्ली को छोड़ सभी राज्यों में भूमि के स्वामित्व का अधिकार दिया जा चुका है। मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक के बाद इन परिवारों को राहत देने के लिए जिलाधिकारियों, राजस्व विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को संबंधित परिवारों से मुलाकात कर मामले जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed