फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7200 Delhi BJP workers trained

Delhi NCR News: दिल्ली भाजपा के 7200 कार्यकर्ता हुए प्रशिक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग मंडल के वर्ग में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। 
दिल्ली भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को 68 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से करीब 7200 मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। पार्टी के अनुसार, अब तक दिल्ली के 256 में से 171 मंडलों में प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है।
7 सत्रों वाले इन रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविरों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग मंडल के प्रशिक्षण शिविर में करीब 2 घंटे तक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मदनपुर खादर वेस्ट, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी, योगेन्द्र चांदोलिया ने स्वरूप नगर, नांगलोई और देव नगर व सांसद कमलजीत सहरावत ने रोशनपुरा और ढिचकाऊं मंडलों में प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed