फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   71 prisoners sent to new district jail of gautambudh nagar

जेलर ने संभाली कमान, पहले दिन भेजे गए 71 कैदी

Wed, 16 Apr 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 16 Apr 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
71 prisoners sent to new district jail of gautambudh nagar

गौतमबुद्धनगर जेल में बुधवार को पहली बार 71 बंदियों को शिफ्ट कर दिया गया। सभी कैदी सजायाफ्ता हैं और अदालत से न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों को भी लुकसर स्थित जिला जेल में भेजा गया है।

विज्ञापन


बंदियों के आने से पहले ही जेलर और दो डिप्टी जेलर तथा 42 बंदी रक्षक और मेस एवं अस्पताल का पूरा स्टाफ तैनात हो गया है।

जेलर आरएस यादव ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिला जेल में विधिवत तरीके से उन्होंने और उनके दो डिप्टी जेलर विक्रम यादव और राजन सिंह ने ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा अस्पताल और मैस आदि पूरी तरह चालू हैं।
विज्ञापन


पहले दिन डासना जेल से शाम को 71 सजा याफ्ता बंदियों को भारी सुरक्षा में गौतमबुद्धनगर लाया गया है। अब हर रोज सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कैदियों को लाया जाएगा। गौतमबुद्धनगर के 1700 कैदी डासना जेल में बंद है। उन सभी को 20 दिन के अंदर शिफ्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल 2009 में जिला जेल की नींव रखी गई थी और 144 करोड़ रुपये की लागत से 36 हैक्टेयर में बनाई गई है। मौजूदा समय में 70 बैरक चालू हैं। जिनमें महिला बैरक भी शामिल है। जेल में तीन सर्किल बनाए गए हैं। जिनमें से दो सर्किल चालू किए गए हैं।


जेलर ने बताया कि जेल में मौजूदा समय में तीन हजार से अधिक बंदियों को रखा जा सकता है और सर्किल तीन को चालू होने के बाद करीब 10 हजार बंदियों को रखा जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि यह जेल प्रदेश में सबसे बहुत और हाइटैक है। उम्मीद है कि इसे भविष्य में प्रदेश की सेट्रल जेल बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed