{"_id":"65f2bfba75ff1bd0bf033f4b","slug":"70-year-old-korean-woman-missing-from-airport-found-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से लापता हुईं कोरिया की 70 वर्षीय महिला मिली, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से लापता हुईं कोरिया की 70 वर्षीय महिला मिली, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला
Thu, 14 Mar 2024 02:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
कोरिया की 70 वर्षीय महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला
- फोटो : अमर उजाला
आईजीआई एयरपोर्ट से कोरिया की रहने वाली एक 70 साल की महिला लापता हो गई थी। महिला की पहचान किम जैप के रूप में हुई है। कोरिया दूतावास से मिली शिकायत के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में महिला को एयरपोर्ट मेट्रो लाइन की ओर जाते दिखीं। उसके बाद पुलिस ने कई मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। लापता महिला को आखिरकार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से ढूंढ लिया। महिला की मेडिकल जांच की गई और कोरिया के दूतावास के अधिकारियों और उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।
विज्ञापन