फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 policemen line hajir in the beating case of lawyer in noida

क्लियो काउंटी सोसायटी विवाद: वकील की पिटाई मामले में 7 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Tue, 18 Sep 2018 04:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
7 policemen line hajir in the beating case of lawyer in noida
वकील

पुलिस चौकी में वकील की पिटाई के मामले में एसएसपी ने गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी के सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें दो हेड कांस्टेबल व पांच सिपाही शामिल हैं।

विज्ञापन


लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल अशोक बालियान, अशोक शर्मा और सिपाही फैजुल रहमान, राजकुमार सिंह, फिरोज खान, यतेंद्र कुमार और राजबहादुर हैं। इन पर वकील महेंद्र यादव के साथ पुलिस चौकी में मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप है। इसका एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ था। इसमें थप्पड़ मारते हुए दिख रहे सिपाही बिरेंद्र को एसएसपी ने रविवार को ही निलंबित कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच की गई तो इन सातों पुलिसकर्मियों की भूमिका भी पाई गई। इसके बाद एसएसपी ने इन्हें लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि आम लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


सीओ ने शुरू की जांच, वकील धरने पर
पुलिस चौकी में वकील की पिटाई मामले में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोमवार को पीड़ित वकील ग्रामीणों के साथ सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी के बाहर धरने पर बैठ गए। वकील का आरोप है कि यह सोसाइटी गलत तरीके से बनी है। वहीं वकील महेंद्र सिंह के समर्थन में जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और बर्खास्तगी की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रथम अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। वकील के समर्थन में आए ग्रामीणों का कहना हैं कि पुलिस का रवैया बिल्कुल गैरजिम्मेदाराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में क्लियो काउंटी के अधिकारियों का कहना है कि इस सोसायटी को बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन का आवंटन किया था। इसके बाद नियमानुसार इस पर निर्माण किया गया है। रविवार को वकील सोसायटी के खिलाफ लोगों के बीच पर्चियां बांट रहे थे। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस चौकी में सिपाही ने वकील के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जल्द ही जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed