फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7, 908 seats allotted in DU spot round

Delhi NCR News: डीयू के स्पॉट राउंड में 7, 908 सीटें आवंटित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
-स्पॉट राउंड-1 के लिए 29,819 छात्रों ने किया आवेदन
विज्ञापन


-28 से 29 अगस्त शाम पांच बजे तक आवंटित सीट को स्वीकार सकेंगे

-इस राउंड में अपग्रेड व दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं, सीट को स्वीकार करना होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक प्रोग्रामों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य वर्ग की कम और आरक्षित वर्ग की सीटें ज्यादा हैं। डीयू ने इनको भरने के लिए बृहस्पतिवार को स्पॉट राउंड के माध्यम से सीटें आवंटित की हैं। इस स्पॉट राउंड के लिए 29, 819 छात्रों ने आवेदन किया, जिसमें से 7,908 छात्रों को सीटें आवंटित की गईं। अब छात्र 28 अगस्त से 29 अगस्त शाम पांच बजे तक इस सीट को स्वीकार सकते हैं। छात्रों के पास इस राउंड में अपग्रेड व दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं है। छात्रों को अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करना ही होगा।
डीयू ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को उनकी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता व खाली सीटों के आधार पर कॉलेज व कोर्स का आवंटन किया है। जिस तरह से सीटों का आवंटन किया गया है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्नातक प्रोग्राम में अब भी 8 हजार से अधिक सीटें खाली हैं। हालांकि इनमें सामान्य की कम, आरक्षित श्रेणी की ज्यादा हैं। इस स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी और स्पॉट एडमिशन के बाद अपग्रेड नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीयू ने 25 अगस्त को खाली सीटों की जानकारी जारी की थी। छात्रों ने 25 अगस्त से 27 अगस्त तक स्पॉट राउंड के तहत आवेदन करना शुरू किया था। तीन दिन तक चली इस प्रक्रिया के तहत 29, 819 छात्रों ने आवेदन किए। इस आवंटित सीट पर छात्र का दाखिला लेना अनिवार्य है। सीट स्वीकार नहीं करने पर वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। छात्र 29 अगस्त तक सीट को स्वीकार करने के बाद 30 अगस्त शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। इस राउंड में उन्हीं छात्रों को सीट का आवंटन किया गया है कि जिन्हें जुलाई से शुरू हुई सीट आवंटन प्रक्रिया के तहत 24 अगस्त तक कहीं दाखिला नहीं मिला है। वहीं, इस राउंड में अब तक दाखिला पाए सभी छात्रों का डैशबोर्ड अब फ्रीज मोड पर चला जाएगा और वह अपने पहले वाले दाखिले को वापस नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed