फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7,486 new positive cases and 131 deaths reported in Delhi due to corona 

कोरोना का कहरः दिल्ली में रिकॉर्ड 131 मौतें, 7486 संक्रमित, सर्वदलीय बैठक खत्म

Thu, 19 Nov 2020 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
7,486 new positive cases and 131 deaths reported in Delhi due to corona 
सर्वदलीय बैठक - फोटो : एएनआई

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संपन्न हो गई है। आपको बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 131 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं, जबकि 7486 नए मरीज मिले हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि 6901 लोगों ने संक्रमण को मात दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना का यह तीसरा पीक है। इससे पहले जून में पहला और सिंतबर में दूसरा पीक आया था। पहले पीक के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं। उस दौरान पुराना रिकॉर्ड देरी से मिलने के चलते यह आंकड़ा ज्यादा मिल रहा था, लेकिन तीसरा पीक आते-आते रोजाना होने वाली मौतों में पिछले एक दिन का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 62,232 सैंपल की जांच में 12.03 फीसदी संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 5,03,084 हो गई है, जिनमें 4052,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 7943 मरीज दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर 1.58 फीसदी है और संक्रमण दर 9 फीसदी है। फिलहाल 42,458 सक्रिय मरीज हैं।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि त्योहार के चलते तीन दिन तक जांच में कमी के बाद अब धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ रहा है। कुछ समय पहले तक दिल्ली में 10 हजार के आसपास आरटी-पीसीआर जांच हो रही थी। पिछले एक दिन में 19,085 जांच आरटी-पीसीआर तकनीक से हुई हैं। अब तक 55,90,654 जांच हो चुकी हैं।

फिलहाल 24842 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़कर अब 16884 हो गई है, जिनमें से 9343 बिस्तर भरे हैं। कोविड केयर सेंटर में भी कुल बिस्तर 8217 में से 568 ही भरे हैं।


10 दिन में सबसे ज्यादा मौतें

आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में दर्ज की जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले 10 दिन में कोरोना मरीजों की मौत के चलते मृत्युदर 1.48 फीसदी दर्ज की गई, जो बाकी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। केंद्र सरकार भी अस्पतालों के स्तर पर दिल्ली में दोबारा रणनीति बनाने की सलाह दे रही है।

एक माह में दूसरी बार 100 से ज्यादा मौतें
इस माह में दूसरी बार एक दिन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। इससे पहले 12 नवंबर को 104 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। 13 को 91, 14 को 96, 15 को 95 और 16 व 17 नवंबर को 99-99 लोगों की मौत हुई। 12 से 18 नवंबर के बीच पिछले सात दिन की बात करें तो पहली बार सात दिन में 715 लोगों की मौतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed