फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   694 crore GST refunds issued to traders before Diwali

Delhi NCR News: दीपावली से पहले कारोबारियों के 694 करोड़ जीएसटी रिफंड जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली सरकार ने बताया दीपावली का तोहफा, तेज की जीएसटी रिफंड प्रक्रिया
विज्ञापन

- सीएम ने कहा, सितंबर में रिकॉर्ड 227 करोड़ जीएसटी रिफंड किये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीपावली से पहले दिल्ली सरकार ने कारोबारियों के 694 करोड़ जीएसटी रिफंड जारी कर दिए हैं। सरकार ने इसे त्योहार का तोहफा बताया है और कहा है कि व्यापारियों को जीएसटी की कम दरों का लाभ तो मिल ही रहा है। इससे उनकी दीपावली और जगमग, आनंद दोगुना हो जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि व्यापारी व उद्यमी को दी जाने वाली जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है। इस मद में सरकार ने अभी तक कारोबारियों की 694 करोड़ रुपये की राशि उन तक पहुंचा दी है, जो एक रिकॉर्ड है। छोटे-बड़े हर व्यापारी का जीएसटी रिफंड तय समय सीमा में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन



रिफंड के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार में सुगमता वाली नीति पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। बड़े बाजारों के पुनर्विकास की योजनाएं तैयार हैं, कारोबारी वर्ग की समस्याएं सुलझाने और कारोबार को सरल बनाने के लिए दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। पिछली सरकार ने जीएसटी रिफंड को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे रिफंड राशि में लगातार बढ़ोतरी होती गई। अब जीएसटी विभाग ने आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से एक उन्नत आईटी मॉड्यूल विकसित किया। यह मॉड्यूल डेटा एनालिटिक्स, डेटा ऑटोमेशन और तेज जांच प्रक्रिया पर आधारित है, जिससे रिफंड आवेदन शीघ्रता से निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह में किया रिकॉर्ड रिफंड
मुख्यमंत्री ने बताया कि व्यापार व कर विभाग ने मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अब तक कुल 7375 रिफंड आवेदनों का निपटारा किया है। कुल 694 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि व्यापारियों के खातों में जारी कर दी गई है। सितंबर में 227 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बकाया, निर्विवादित और वास्तविक रिफंड आवेदनों का निपटारा जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article