फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 year old urdu teacher molested his student in delhi

65 साल के उर्दू टीचर ने स्टूडेंट संग किया घिनौना काम

Sun, 03 May 2015 04:33 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
65 year old urdu teacher molested his student in delhi

दिल्ली में पिछले दो दिन में तीन ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो न सिर्फ बेहद शर्मनाक हैं, बल्कि किसी का भी विश्वास हिला देने वाली हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पीटी टीचर द्वारा 16 छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद रोहिणी में मंदिर के पुजारी द्वारा एक महिला का एमएमएस बना कर पांच साल तक उसका बलात्कार करने का मामला भी सामने आया है।

ऐसा ही एक तीसरा मामला उर्दू पढ़ाने वाले एक टीचर से संबंधित है। बाहरी दिल्ली के मेट्रो विहार में उर्दू पढ़ाने वाले 65 वर्षीय एक शिक्षक को दस साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

बच्चे ने मां को बताई अपनी पेरशानी

65 year old urdu teacher molested his student in delhi

रहीश अहमद नामक यह अध्यापक बच्चे को उर्दू और कुरान की शिक्षा देता था। जेजे कॉलोनी में रहने वाले इस बच्चे ने इसी साल मार्च में ट्यूशन क्लास में जाना शुरु किया था।

शुक्रवार को वह ट्यूशन से वापस आने के बाद रोने लगा। मां के पूछने पर बच्चे ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। इसके तुरंत बाद बच्चे के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शाहबाद पुलिस स्टेशन में उर्दू टीचर के खिलाफ पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed