फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 thousand visitors reached trade fair on Monday

लगी रहीं लंबी लाइनें: ट्रेड फेयर में सोमवार को पहुंचे 65 हजार दर्शक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

मेले में तीन जगहों पर खाने पीने के स्टाल लगाए गए हैं। इनमें से एक जगह करीब हर राज्य का अलग अलग खान पान का स्टाल है। सभी जगहों पर दिनभर खाने के लिए लाइन लगी थी।

विज्ञापन
65 thousand visitors reached trade fair on Monday
प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ट्रेड फेयर का जादू दिल्ली-एनसीआर वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तभी सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर सोमवार को भी करीब 65 हजार लोग प्रगति मैदान पहुंचे। सभी स्टालों पर जमकर भीड़-भाड़ रही। मेले के दोनों एंट्री गेट 4 व 10 से प्रवेश करने वालों की लंबी लाइन दिन भर दिखी। शाम को सरस मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या और मैजिक शो का आनंद उठाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। उधर, मेले में सोमवार को दिल्ली और छत्तीसगढ़ दिवस भी मनाया गया। एंंफीथियेटर में दोनों राज्यों के अलग अलग लोक गीत संगीत के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने यहां खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन


मेले में तीन जगहों पर खाने पीने के स्टाल लगाए गए हैं। इनमें से एक जगह करीब हर राज्य का अलग अलग खान पान का स्टाल है। सभी जगहों पर दिनभर खाने के लिए लाइन लगी थी। लोगों ने स्टालों के सामने लॉन में बैठकर परिवार के साथ खाने का लुत्फ उठाया। इसी प्रकार से हॉल संख्या 11-12 के बीच में बने फूड कोर्ट में भी खूब भीड़भाड़ थी। प्रगति मैदान की क्षमता करीब 70 हजार लोगों की है। अमूमन वीकेंड पर ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़ 70 हजार से पार जाती है। कार्य दिवसों में यह 50 हजार के आस-पास बनी रहती है। लेकिन मेला आम होने के तीन दिन बाद भी सोमवार को यह संख्या 65 हजार से ऊपर चली गई। आईटीपीओ के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार, रविवार को दोनों दिन करीब 80 हजार लोगों ने मेले का भ्रमण किया। सोमवार को पहला कार्य दिवस होने के बावजूद मेले में भीड़ कम नहीं थी।
विज्ञापन


खचाखच भरे रहे सभी हॉल
नए हॉल दो-पांच में निचली और ऊपरी मंजिल पर बराबर भीड़भाड़ थी। दो नंबर हॉल में नीचे बिहार, झारखंड, खादी और यूपी पवेलियन में खूब भीड़भाड़ थी। ऊपरी तल पर कर्नाटक, केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू कश्मीर व असम पवेलियन के अलावा विभिन्न राज्यों के कपड़े, पारंपरिक जूतों, अचार व सजावटी सामानों के स्टालों पर खूब भीड़ थी। हरियाणा पवेलियन में पगड़ी वाले ताऊ, हॉकी, कुस्ती खिलाड़ियों के पुतलों के साथ सेल्फी खिंचाई। इसी प्रकार से हॉल संख्या 7 ए, बी, सी, डी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टालों खरीदारी के साथ कॉयर बोर्ड, जूट वाले पवेलियन में बनाए गए वन क्षेत्र के साथ लोगों ने सेल्फी खिंचाने में दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed