{"_id":"5e3b543d8ebc3ee6053df282","slug":"61-thousand-cheated-by-foreign-womenon-from-astrologer-by-making-friendship-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी महिला ने ज्योतिष से ठगे 61 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी महिला ने ज्योतिष से ठगे 61 हजार
Thu, 06 Feb 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे का भविष्य बताने वाला एक ज्योतिष खुद ही ठगी का शिकार हो गया। फेसबुक पर एक युवती ने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजकर ज्योतिष को अपने जाल में फंसाया। बाद में महंगे गिफ्ट देने की बात कर पीड़ित वीरेंद्र कुमार मिश्रा (30) को ठग लिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना समयपुर बादली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित वीरेंद्र परिवार के साथ शिव मंदिर मोहल्ला, बादली इलाके में रहते हैं। 29 दिसंबर को वीरेंद्र के फेसबुक अकाउंट पर टीना बैकी नामक एक विदेशी युवती की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई।
विज्ञापन
वीरेंद्र ने तुरंत रिक्वेस्ट कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों की चैटिंग होने लगी। दोनों ने एक दूसरे के नंबर भी ले लिए। बातचीत के दौरान विदेशी युवती ने बताया कि उसका जन्मदिन है और वह उसके लिए तोहफे भेजना चाहती है।
विज्ञापन
युवती ने कुछ महंगे तोहफों की फोटो खींचकर वीरेंद्र के पास भेजी। इसके बाद कोरियर से तोहफे भेजने की बात की गई। वीरेंद्र को एक नंबर भेजकर कहा गया कि वह इससे गिफ्ट ले सकता है।
वीरेंद्र ने टीना द्वारा दिए गए नंबर पर बातचीत की तो बताया कि उसका पार्सल आ गया है। इसके लिए उसे साढ़े 16 हजार रुपये देना होंगे। आरोपियों के कहने पर वीरेंद्र ने दिए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिया।
इसके बाद पीड़ित से 40 हजार रुपयों की और मांग हुई। वीरेंद्र ने वह भी दे दिए। बाद में तोहफो के 20 हजार पाउंड से अधिक का होने की बात कर वीरेंद्र से 95 हजार रुपयों की और मांग की गई। वीरेंद्र ने और रुपये देने की बात से इंकार कर दिया।