फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   603 junks hideout searched in 8 hours, 18 arrested

ऑपरेशन क्लीन-18ः आठ घंटे में खंगाले 603 कबाड़ियों के ठिकाने, 18 गिरफ्तार 

Fri, 25 Oct 2019 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Oct 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
603 junks hideout searched in 8 hours, 18 arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला

ऑपरेशन क्लीन-18 के अंतर्गत पुलिस की 100 टीमों ने बुधवार को 8 घंटे तक जिले भर में 603 कबाड़ियों के ठिकानों को खंगाला। पुलिस ने इस दौरान चोरी व लूट के वाहन के पार्ट आदि मिलने पर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चोरी के 23 दोपहिया और तीन चौपहिया समेत 26 वाहन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक कबाड़ी चोरी के अन्य सामान की भी बेखौफ खरीद फरोख्त करते हैं। अमर उजाला ने ‘कबाड़ियों की मिलीभगत से बढ़ा वाहन चोर-लुटेरों का हौसला’ हेडलाइन से समाचार प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था। 
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि हाल ही में पुलिस टीम ने कई वाहन चोर और लुटेरे गिरोह को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि जिले में सक्रिय कई कबाड़ी चोरी व लूट के वाहन बेखौफ होकर खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी वाहनों को खोलकर उनके पार्ट बिक्री कर देते हैं। कबाड़ियों और वाहन चोर व लुटेरों के गठबंधन से जिले में वाहन चोरी व लूट की वारदात में बढ़ोतरी हो रही थी। इसके चलते ऑपरेशन क्लीन-18 में कबाड़ियों के ठिकानों पर जांच पड़ताल की गई। 

नोएडा में 51 पुलिस टीमों ने 336 कबाड़ियों की जांच की। इनमें अकेले फेज-3 की चार टीमों ने 82 कबाड़ियों के ठिकानों पर चेकिंग की। इसमें चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सेक्टर-24 व फेज-2 से चोरी के दो वाहन बरामद कर तीन-तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

नोएडा से कुल चोरी के 25 वाहन बरामद किए, इनमें तीन कारें थीं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 49 टीमों ने 267 कबाड़ियों के ठिकानों पर जांच की गई। इनमें सूरजपुर की चार टीमों ने 34 कबाड़ियों की चेकिंग कर चोरी का दो कुंतल सरिया, एक टाटा ऐस वाहन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नॉलेज पार्क क्षेत्र में तीन टीमों ने 15 कबाड़ियों के ठिकानों की पड़ताल की। 


इसमें चोरी की दो बाइक, एक स्कूटर, दो गैस सिलेंडर बरामद किए। बिसरख क्षेत्र में पांच टीमों ने 43 कबाड़ियों की दुकानों से दो चोरी के स्कूटर के इंजन बरामद किए। जेवर में पांच टीमों ने 21 कबाड़ियाें की जांच कर बाइक के दो इंजन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरे ग्रेट नोएडा क्षेत्र से छह दोपहिया, एक कार बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed