फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   600 families in Dakshinpuri are longing for clean water

Delhi NCR News: साफ पानी के लिए तरस रहे दक्षिणपुरी के 600 परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। देवली विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणपुरी एक्सटेंशन स्थित डीडीए फ्लैट्स ब्लॉक-20 में पेयजल संकट विकराल हो गया है। यहां रहने वाले करीब 600 परिवार (लगभग ढाई हजार लोग) रोजाना सिर्फ 10 मिनट की पानी की आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिससे घरों की टंकियां नहीं भर पातीं और रोजमर्रा की जरूरतें अधूरी रह जाती हैं।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि पहले कभी-कभी यह समस्या होती थी, अब रोज की बात हो गई है। कई शिकायतों के बावजूद जल बोर्ड ने कोई सुधार नहीं किया। आरडब्ल्यूए के अनुसार, 10 मिनट की आपूर्ति में चार सदस्यों वाले परिवार की भी जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं। मजबूरन लोग दूसरे इलाकों से पानी लाते हैं या बोतलबंद पानी खरीदते हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है। निवासियों ने मांग की है कि आपूर्ति अवधि कम से कम 30 मिनट की जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed