{"_id":"58dbccbe4f1c1b034d63dee4","slug":"60-identified-in-negerian-attack-case-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन पर हमले में अब तक 60 लोग चिह्नित, पुलिस ने बनाई चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरियन पर हमले में अब तक 60 लोग चिह्नित, पुलिस ने बनाई चार टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 29 Mar 2017 08:33 PM IST
सार
नाइजीरियन पर हमले में अब तक 60 लोग चिह्नित, पुलिस ने बनाई चार टीमें
विज्ञापन
attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परी चौक और अंसल मॉल में सोमवार को नाइजीरियन युवकों पर हुए हमले में कासना कोतवाली पुलिस ने अब तक 60 आरोपियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर इन लोगों की निशानदेही की है। अब पुलिस पुलिस ने इन आरोपियों को पकडने के लिए चार टीमें बनाई हैं। जो लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
मनीष खारी की मौत के बाद अब तक ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में परी चौक, सीएनजी बीटा-1, एवीजे सोसायटी के पास, अंसल मॉल में अफ्रीकी मूल के लोगों पर हमले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि कासना कोतवाली, सूरजपुर कोतवाली, नॉलेज पार्क थानों में दर्ज हुए इन मामलों में अब तक 60 से अधिक आरोपियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों को पकडने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने परी चौक पर हुए बाइक सवार और अंसल मॉल में हुए हमले की वीडियो फुटेज और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लोगों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें लगातार इन लोगों के घरों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। यह लोग अभी फरार चल रहे हैं। अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार गया है। वहीं, तीन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
एक कंपनी पीएसी और अन्य जिलों से मंगाई पुलिस
अफ्रीकी मूल के छात्र-छात्राओं पर हो रहे हमले की आंच अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने पर आलाकमान की ओर से सख्ती के आदेश आ गए हैं। अफ्रीकी मूल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी पीएसी मंगाई गई। कासना थाने में इसका केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा नोएडा सिटी समेत गाजियाबाद, हापुड़ आदि जिलों से भी सुरक्षाबल ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं।
पूरे दिन सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
केन्याई युवती पर हमले के बाद 100 नंबर पर सूचना आने पर कासना पुलिस की पीसीआर 67 ने मौके पर पहुंचकर युवती को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल से पहले मेमो नॉलेज पार्क थाने पहुंचा। यहां एलोस्टोनिया एस्टेट सोसायटी निवास देखकर सूरजपुर पुलिस के पास मेमो गया। यहां से मेमो कासना थाने भेजा गया।
इसके बाद भी मामला दर्ज करने पर सीमा विवाद के कारण मेमो को ग्रेटर नोएडा कोतवाली भेजा गया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। दूसरी तरफ, अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले पर छात्रों ने सोशल साइट्स पर हमले की सूचनाएं एंबेसी तक डाली गई। पुलिस का कहना है कि इनपर भी कार्रवाई की जाएगी।