फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60% flats sold in DDA Karmayogi Housing Scheme in 24 hours

Delhi NCR News: डीडीए कर्मयोगी आवास योजना में 24 घंटे में बिके 60 फीसदी फ्लैट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
डीडीए को करीब 450 करोड़ रुपये का मिला राजस्व
विज्ञापन

नरेला सब-सिटी में 31 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कर्मयोगी आवास योजना-2025 की बुकिंग शुरू होते ही 24 घंटों के भीतर ही कुल उपलब्ध फ्लैटों में से लगभग 60 प्रतिशत बिक गए। मकर संक्रांति पर पहले ही दिन कुल 684 फ्लैटों की बुकिंग हुई। इससे डीडीए को करीब 450 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व प्राप्त हुआ है।

डीडीए के अनुसार, नरेला सब-सिटी में हाल के वर्षों में किए आधारभूत ढांचे के विकास का सकारात्मक असर दिख रहा है। योजना के तहत 1 बीएचके फ्लैट लगभग पूरी तरह बिक चुके हैं, जबकि 2 बीएचके और 3 बीएचके श्रेणी में भी अच्छी मांग है। प्राधिकरण का कहना है कि 1 बीएचके फ्लैट्स की लगभग पूरी बिक्री यह दर्शाती है कि किफायती और रेडी-टू-मूव आवासों की भारी आवश्यकता है। वहीं, 2 बीएचके फ्लैट सबसे अधिक राजस्व देने वाली श्रेणी के रूप में उभरे हैं। इसके अलावा 3 बीएचके फ्लैट्स में भी मजबूत बुकिंग देखने को मिली है। जीटी करनाल रोड और अर्बन एक्सटेंशन रोड के माध्यम से बेहतर सड़क संपर्क और प्रस्तावित रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर से सार्वजनिक परिवहन के और मजबूत होने की उम्मीद है। हाल ही में डीडीए द्वारा जीजीएसआईपीयू और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को नए कैंपस के लिए भूमि का हस्तांतरण भी इसी दिशा में एक अहम कदम है। कर्मयोगी आवास योजना-2025 के तहत सभी श्रेणियों के फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पारदर्शी आवंटन किया जा रहा है। नरेला के सेक्टर ए-1 से ए-4, पॉकेट-9 में स्थित 1, 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। डीडीए ने बताया कि योजना 31 मार्च 2026 तक बुकिंग के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed