{"_id":"686bc0d1b42233634b0632ee","slug":"6-year-old-child-dies-after-drowning-in-rain-water-in-d-park-greater-noida-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फव्वारे में भरे बारिश के पानी में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत, अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फव्वारे में भरे बारिश के पानी में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत, अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोग
Mon, 07 Jul 2025 06:13 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Jul 2025 06:13 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 के डी-पार्क में जमा बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पानी में नहा रहा था। स्थानीय लोगों ने पार्क में जलभराव और सुरक्षा के अभाव पर प्राधिकरण के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डी पार्क में पानी में डूबने से बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा सेक्टर पी-3 स्थित डी-पार्क में जमा बारिश के पानी में नहाते समय एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान डी-297 पी-3 निवासी पृथ्वी (6) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले सुभाष अपनी पत्नी रूचि के साथ सेक्टर के डी ब्लॉक के मकान संख्या-297 में रहते हैं। पति-पत्नी दोनों सेक्टर में धोबी का काम करते हैं। दोनों पार्क के पास ही अपना काम कर रहे थे। वहीं, उनका बच्चा डी पार्क के पास जमा बारिश के पानी में नहा रहा था। पार्क में फव्वारे के आसपास पानी काफी था, जिसकी जानकारी बच्चों को नहीं थी। इसी दौरान पृथ्वी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए बच्चे को पानी से बाहर निकाला। बेहोश हालत में ही बच्चे को तत्काल यथार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बच्चे के परिवार को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने डी-पार्क में सुरक्षा के अभाव पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पार्क में जलभराव आम समस्या है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पहले से चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई।