{"_id":"064e8507f586363166247befaecca620","slug":"6-news-police-stations-at-delhi-metro-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर करने वाले सतर्क हो जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सफर करने वाले सतर्क हो जाएं
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के छह नए पुलिस स्टेशन बनेंगे। मेट्रो के तीसरे चरण में 92 स्टेशन के जुड़ने की वजह से इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने यह फैसला लिया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद नए थाने बनेंगे। अभी तक मेट्रो के आठ थाने हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव में जिन नए पुलिस स्टेशनों का निर्माण करने की बात कही गई है, उसमें उद्योग नगर, लाजपत नगर, आईएनए, जनकपुरी, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन शामिल है। उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन थाने पर 17 मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। लाजपत नगर और आईएनए पर 11-11 मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा संभालेंगे। वहीं, जनकपुरी पर 15 स्टेशन, मंडी हाउस पर 9 स्टेशन और केंद्रीय सचिवालय पर छह स्टेशनों का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
अभी आईजीआई एयरपोर्ट, रिठाला मेट्रो स्टेशन, कुतुब मीनार, राजौरी गार्डन, कालकाजी मंदिर, यमुना बैंक, कश्मीरी गेट और शास्त्री पार्क मेट्रो के थाने हैं। इन पर 120 मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा का जिम्मा है। वहीं नए बनने वाले छह मेट्रो थाने 69 मेट्रो स्टेशन की व्यवस्था देखेंगे। पुलिस का कहना है कि मेट्रो में रोजाना 28 लाख लोग यात्रा करते हैं। पुलिस ने इनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मदद से 49 मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस पिकेट बनाए हैं।
विज्ञापन