फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   59th State-Level School Kho-Kho Competition Begins in Palwal

Delhi NCR News: पलवल में 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर से 900 बालिका खिलाड़ी ले रही हैं हिस्सा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में सोमवार को 59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 14, 16 और 17 वर्ष आयु वर्ग की करीब 900 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों को खेलों में बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खेल अकादमियों, एक्सीलेंस सेंटर और अन्य योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार काम कर रही है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन बैसला, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज बिरमानी, एडीसी उत्सव आनंद, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं, धूप में परेशान हुईं खिलाड़ी : राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों को पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों को धूप में खेलना पड़ा । ऐसे में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं होने से खिलाड़ियों को दिक्कत हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 900 खिलाड़ियों के पहुंचने के बावजूद पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विभाग की ओर से किए गए प्रबंधों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article