{"_id":"5fb9474926dd2728101d1f3d","slug":"5879-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिले संक्रमण के 5879 नए मामले, 111 मरीजों की मौत, 6963 स्वस्थ होकर लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मिले संक्रमण के 5879 नए मामले, 111 मरीजों की मौत, 6963 स्वस्थ होकर लौटे घर
Sat, 21 Nov 2020 10:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दो दिनों से संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 5879 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 111 मरीजों की मौत हो गई। इस समय देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हो रही है। इससे दस दिन की मृत्युदर भी बढ़कर 1.65 फीसदी हो गई है, जो कि कुल मृत्युदर से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 5,23,117 हो गई है। इनमें से 4,75,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 6963 मरीजों स्वस्थ हुए हैं। अबतक 8270 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमण दर 9.08% हो गई है। दिल्ली में कोरोना के फिलहाल 39,741 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 23,587 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 9522 मरीज भर्ती हैं। एक दिन में अस्पतालों में करीब 100 मरीज भर्ती हुए हैं। कोविड केयर केंद्र में 550 और स्वास्थ्य केंद्र में 223 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
48 फीसद आरटी-पीसीआर जांच हुई
शनिवार को कुल 45562 सैंपल की जांच की गई। इसमें 21845 आरटी-पीसीआर जांच और 23717 एंटीजन जांच रही। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 12.90 % रही। अब तक 5761078 लोगों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 3 लाख से अधिक के टेस्ट किए जा रहे हैं है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4633 हो गई है। दिल्ली में कुल मृत्युदर 1.58 फीसदी है।
विज्ञापन