फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5200 MCD employees on indefinite strike in delhi

दिल्ली में बीमारियों का खतरा: MCD के 5200 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सफाई व कूड़ा न उठने से होगी दिक्कत

Mon, 29 Sep 2025 11:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 11:04 PM IST
सार

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के नेता दयानंद शर्मा का कहना है कि मांगे पूरी होने का आधिकारिक आदेश होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
5200 MCD employees on indefinite strike in delhi
जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास बने सर्विस लेन वाले नाले में कूड़े का अंबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पाटी, कांग्रेस और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी खड़ी हो गई है। विपक्ष ने कहा कि निगम आयुक्त और महापौर को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए, वरना हड़ताल के चलते बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं।

विज्ञापन

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के नेता दयानंद शर्मा का कहना है कि मांगे पूरी होने का आधिकारिक आदेश होने तक हड़ताल जारी रहेगी। शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कर्मचारियों छह अलग-अलग वेतनमानों पर भुगतान किया जाता है, जिससे असमानता पैदा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25-30 साल तक काम करने के बावजूद मेडिकल अवकाश नहीं मिलता है। ड्यूटी के दौरान जोखिम भरे हालात में काम करने वाले कर्मचारियों की मौत होने पर उनके परिजनों को नौकरी तक नहीं मिलती है। कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार के सदस्य को नौकरी मिल जाए तो घर खर्च चलाने में दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने हड़ताल स्थल पर कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को कर्मचारियों की सारी मांगे तुरंत पूरी करनी चाहिए। भाजपा शासित एमसीडी वित्तीय संकट का बहाना बना रही है, जबकि विज्ञापनों और रैलियों पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कांग्रेस उनकी लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएगी। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता और वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों की हड़ताल से हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed