फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   51 year old disciple accuses 89 year old priest of misdeed in delhi

गुरु ने की गड़बड़ या चेली ने चली चाल: शिष्या का महंत पर दुष्कर्म का आरोप, बाबा बोले- आश्रम पर चाहती है कब्जा

Sun, 22 Dec 2024 03:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2024 03:48 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कबीर विज्ञान आश्रम तिमारपुर द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास हैं। वह उनकी शिष्या थी। महंत ने 14 और 15 अप्रैल की रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
51 year old disciple accuses 89 year old priest of misdeed in delhi
शिष्या ने महंत पर लगाया रेप का आरोप - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना इलाके में एक आश्रम के 89 वर्षीय महंत पर उनकी पूर्व 51 वर्षीय शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसी साल अप्रैल की इस घटना की एफआईआर 13 दिसंबर को दर्ज करवाई गई है। मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नोएडा की रहने वाली है पीड़िता

13 दिसंबर को थाना तिमारपुर पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई। इसमें कबीर मंदिर, लखनऊ रोड, तिमारपुर के 89 वर्षीय महंत राजा राम दास पर अप्रैल के महीने में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। 51 वर्षीय शिकायतकर्ता नोएडा की रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो रात बनाए संबंध
पीड़िता ने आरोप लगाया कि कबीर विज्ञान आश्रम तिमारपुर द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत राजा राम दास हैं। वह उनकी शिष्या थी। महंत ने 14 और 15 अप्रैल की रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जांच प्रारंभिक चरण में है।

विज्ञापन

महंत ने आश्रम में कब्जा करने का लगाया आरोप
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महंत राजा राम दास की ओर से पीड़िता समेत छह लोगों पर आश्रम पर कब्जा करने के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पीड़िता, एक अन्य महिला और विनोद कुमार, राम प्रताप मौर्य, देवेंद्र कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले में इसकी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed