{"_id":"631fe82d0fbdf3704e10f389","slug":"51-new-cases-of-dengue-were-reported-in-delhi-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते में डेंगू के 51 मरीज मिले, कुल मामले 295 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते में डेंगू के 51 मरीज मिले, कुल मामले 295 हुए
Tue, 13 Sep 2022 09:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:54 AM IST
सार
दिल्ली में हर साल जुलाई से मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगती हैं। खासकर डेंगू के मामले इस मौसम में तेजी से बढ़ने लगते हैं। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने इस साल दिल्ली के मौसम को मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल बताया है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू के मामले हर हफ्ते करीब दो गुनी छलांग लगा रहे हैं। एमसीडी की ओर से सोमवार को जारी हुई मच्छर जनित बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट के मुताबिक इसके कुल मामले बढ़कर 295 पहुंच गए हैं। पिछले तीन हफ्तों पर गौर करें तो 21-27 अगस्त के बीच 26, 28 अगस्त-3 सितम्बर के बीच 39 और 4-10 सितम्बर के बीच 51 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए हैं। बीते हफ्ते दर्ज ये मामले इस साल किसी हफ्ते में दर्ज सर्वाधिक मामले हैं। मलेरिया के भी पिछले हफ्ते 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में हर साल जुलाई से मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगती हैं। खासकर डेंगू के मामले इस मौसम में तेजी से बढ़ने लगते हैं। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने इस साल दिल्ली के मौसम को मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल बताया है। इस साल जुलाई महीने में डेंगू के कुल 26 मामले आए थे, जबकि अगस्त में ये बढ़कर 75 पहुंच गए थे और केवल 10 सितम्बर तक 51 मामले दर्ज किए गए हैं, इस महीने डेंगू के मामले 100 के पार जाने की आशंका है।
विज्ञापन
मौजूदा तारीख तक साल 2018 में डेंगू के मामले 243, 2019 में 171, 2020 में 131, 2021 में 158 और इस साल 295 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल दिल्ली में डेंगू से भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 2021 में 9613 लोग डेंगू की चपेट में आए और 23 लोगों की इसके चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस साल अभी तक राहत की बात ये है कि किसी की डेंगू से मौत नहीं हुई, लेकिन डेंगू के मामले पिछले साल की अपेक्षा तेजी से बढ़ रहे हैं। एमसीडी के अधिकारियों के मुताबिक फॉगिंग बढ़ा दी गई है। बीते एक हफ्ते में इन्होंने 40701 घरों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया है।
विज्ञापन